कराते प्रशिक्षण के आयोजन से भालेराव मैदान में मची सांचिन की धूम..!!

स्वस्थ तन.स्वस्थ मन इस शाश्वत मंत्र को अपना आदर्श मानकर विगत चार दर्शकों से चाम्पा नगर के कराते प्रशिक्षकों ने कराते के क्षेत्र में अपनी दक्षता, समर्पण के साथ हमेशा उदीयमान प्रतिमाओं को अपने सान्निध्य में सँवारा और देश विदेश के अंतरराष्ट्रीय सम्मान से उन्हें सम्मानित होने का अवसर प्रदान किया ..ऑल मार्शल आर्ट कराते डीओ फेडरेशन छत्तीसगढ के सिंहान राजेंद्र कुमार वर्मा 7 डान ब्लेक बेल्ट ,विनोद तिवारी (महाराज ज्वेलर्स )6 डान ब्लेक बेल्ट के नेतृत्व एवं प्रशिक्षण शिविर में विशेष रुप से विशाखापत्तनम से पधारे श्री कैलाशसिंह RED BELT ने स्थानीय ऐतिहासिक भालेराव मैदान में दस दिवसीय 1 मई 2026 से 10 मई 2026 प्रशिक्षण में चांपा सहित अटल बिहारी वाजपेई मडवा पावर प्लांट से भी शामिल 40 प्रशिक्षणार्थियों को कराते की विभिन्न शैलियों सांचिन,सेइसान,तेंशो,सैफा,कुरुनफा,शिसोचिन,सेइचान सहित रक्षात्मक व आक्रामक अन्य विशेष काटा का भी प्रशिक्षण दिया गया ..प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आत्मरक्षा, संतुलन, कठिन परिस्थितयों में सांसों के द्वारा शरीर ,मन और आंतरिक उर्जा को संरक्षित, वृद्धि कर प्रहार करने की मनोस्थिति में मानसिक उर्जा में संतुलन कायम करने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई..

कराते का प्रशिक्षण केवल शारीरिक दृढ़ता को बढ़ाना ही नही अपितु आत्मचरित्र का सर्वांगीण विकास करना भी होता है चूंकि कराते के सफल प्रशिक्षण के पश्चात दक्ष व्यक्ति में सामान्य व्यक्ति के अनुपात में कई गुना अधिक विशेष क्षमता होती है इसलिए जीवन में आत्मानुशासन के साथ व्यक्तित्व निर्माण भी आवश्यक पहलू रहता है प्रशिक्षण दिवस के दौरान माननीय अतिथियों यथा डाॅ अतुल राठौर अध्यक्ष कराते संघ, ,श्रीमति वीणा साहू आदि का प्रोत्साहन भी प्रशिक्षणार्थियों को मिलता रहा ..समापन दिवस पर वरिष्ठ कराते खिलाड़ी एवं कराते संघ के संरक्षक मनोज मित्तल ,सुनील वनकर संचालक स्वादम कैफे, वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण सोनी, श्रीदासजी, नवनीत शर्मा,विशाल केडिया vice president karate sangh ,गोपी राठौर आदि ने विभिन्न आयु वर्ग के प्रशिक्षणार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया..विशेष आमंत्रित प्रशिक्षक कैलाश सिंह जी को कौसेय वस्त्र, स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया..इस अविस्मरणीय अवसर पर विनोद तिवारी को 6 डान ब्लेक बेल्ट,मंजू महंत को 1 डान ब्लेक बेल्ट, अखिलेश देवांगन को ब्लेक बेल्ट, संगीता महंत को ब्लेक बेल्ट, तीजराम जांगडे को ब्लेक बेल्ट उपाधि प्रदान की गई..आयोजन को गरिमामय एवं सफल बनाने में राजेंद्र वर्मा, विनोद तिवारी (महाराज ज्वेलर्स),तीजराम जांगडे ,मंजू महंत, ओम राठौर का अथक प्रयास, सहयोग सतत मार्गदर्शन रहा ….!!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *