सड़क दुर्घटनाओं के कारण हो रही सामाजिक क्षति में वृद्धि बेहद चिंतनीय..!

इस दौर में घटने वाली विभिन्न गतिविधियों में एक चिंतनीय विषय सड़क दुर्घटनाऐं हैं सड़क दुर्घटना का सबसे दुःखद पहलू उससे प्रभावित होने वाली अन्य चीजें भी होती है. सड़क जाम, परिवहन व्यवस्था का छिन्न-भिन्न होना, कानून व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ, नागरिकों को होने वाली परेशानियां, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाली संस्थानों पर बेवजह अतिक्रमण, आक्रमण इसके अलावा दुर्घटना से पीड़ित परिवार जन को मानवीय, मानसिक, आर्थिक क्षति !

आज जब इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई मशीन के समान घड़ी के कांटों पर निर्धारित जीवन जी रहा है वहां पल भर में उसकी जिंदगी बिखर जाती है.. सपने चकनाचूर हो जाते हैं. चलती जिंदगी के पन्ने पलट जाते हैं नया भयावह मंजर उसके सामने खौफनाक रुप लेकर खड़ा हो जाता है.! साथियों माना तो ये भी जाता है कि.. होई वही जो राम रचि राखा.. पर एक आदर्श वाक्य भी है सावधानी हटी दुर्घटना घटी.. सो हमारी ये जिम्मेदारी है कि अपनी ओर से जो बेहतर है वो करें बाकी होगा वही जो मंजूर ऐ खुदा होगा.. तो आइये एक नजर दुर्घटनाओं के लिएजिम्मेदार परिस्थितियों पर गौर करें..!

1/ घर से प्रस्थान करते समय नियत स्थान पहुंचने हेतु पर्याप्त समय रखें !

2/ आज दुर्घटना हेतु सर्वाधिक कारण driving के समय मोबाइल पर बात करना माना जा रहा है।

3/ दो पहिया वाहन का उपयोग माल वाहक के रूप में किये जाने का प्रचलन बढ़ा है. साथ ही चार पांच सवारी भी की जाती है जिससे आकस्मिक गंभीर स्थिति में वाहन नियंत्रण में नहीं रह पाता इसलिए दो पहिया वाहन दुर्घटनाओं में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई है !

4/ भारी वाहनों का आवागमन सड़कों पर अत्याधिक बढ़ गया है परंतु चालक पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित नही हैं !

5/ चालकों के अनाड़ी होने के कारण वे सड़क सुरक्षा नियमों का लगातार उल्लंघन कर मानव जीवन के लिए खतरा उत्पन्न करते हैं !

6/ कारण जो भी हौं वाहनों की fitness भी एक बड़ी वजह है मोड पर लाईट नहीं जलती/दिखती भी नहीं, light upper-dipper के ज्ञान का तो त्याग ही कर दिया गया है अंधाधुंध वाहन चलाने की फ़ितरत बढ़ती जा रही है !

7/ तेज रफ्तार में वाहन चलाना चलो मान लें आधुनिकवाहनों की खासियत है पर किस समय रफ्तार कम अधिक करना है वो भी तो संज्ञान में रहे अन्यथा नतीजा सड़क पर मौजूद हर नागरिक और आप स्वयं खतरे में हैं !

8/ सड़क पर गाड़ियां खड़े करके चले जाना वो भी आवश्यक सावधानियों के पालन किये बगैर. ये भी प्रतिदिन हो रही गंभीर दुर्घटनाओं में एक प्रमुख कारण बनकर सामने आया है जिससे परिवार के परिवार बिखर गये हैं!

9/दो पहिया वाहन चालक हेल्मेट को बोझ ना मानें ये आप पर संभावित खतरों से दूर रखता है इसकी उपेक्षा बेहद महंगी पड़ती है !

10/ DRIVING SENCE याने driving के सूक्ष्म तत्व जो हर वाहन चालक को जानना, समझना, आत्मसात करना, पालन करना जरुरी ही नही बेहद महत्वपूर्ण भी रहता है.!

11/ दुर्भाग्य से आजकल driving sence का अभाव भी नजर आता है और उसका जमकर उल्लंघन भी दिखाई देता है.!

12/ ऐक्सप्रेस वे पर LANE तोड़कर तेज रफ्तार से वाहन चलाना बेहद आम बात हो गई है.!

13/ ओवरटेक करने का एक तयशुदा नियम है परंतु पिछले कुछ सालों से लापरवाह वाहन चालक सामने आती गाडियों को नजरअंदाज करके S डिजाइन DRIVING कर ओवरटेक करते हैं नतीजतन सड़क खून से लाल हो जाती है.!

14/ वाहन चलाने वक्त नशे में होना, गाड़ी के साउंड सिस्टम को तेज आवाज में रखना, बातचीत में खूब मशगूल रहना ये सब बातें भी दुर्घटनाओं को सहज आमंत्रण देती है !!

दोस्तों.. जिंदगी बेहद मूल्यवान है .. इसे भी बढ़कर है स्वस्थ शरीर के साथ जीवन बिताना.. यकीन मानिए एक दुर्घटना अपने साथ कई दुर्भाग्य को साथ लेकर चलती है ..तो आइये हम प्रयास करें अपने स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में.. कम करने में… छोटी छोटी बातों का ख्याल रखें..और सामाजिक दायित्व को पूर्ण करें..!! @वाहन सही रफ्तार पर चलाऐं.. यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें.अपना सामाजिक दायित्व निभाऐं.!!@जय हिंद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *